बरुण स्मृति पुरस्कार
बरुण स्मृति पुरस्कार अंचल के सुप्रसिद्ध एवं लब्धप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कवि, साहित्यकार एवं चिंतक गोविन्द पाल को हाल ही में एक गरिमामयी समारोह में बरुण स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान, निरंतर साहित्य साधना तथा विभिन्न साहित्यिक विधाओं में उत्कृष्ट रचनात्मक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोनाली सेन, जो सरगम म्यूजिकल भिलाई की डायरेक्टर हैं, ने संस्था के सभी कलाकारों एवं सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। समारोह का वातावरण अत्यंत भावनात्मक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य प्रेमियों, कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों ने गोविन्द पाल के साहित्यिक अवदान की मुक्त कंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि गोविन्द पाल केवल एक कवि नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, मानवीय मूल्यों और संस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी रचनाओं में समाज के विविध रंग, मानवीय पीड़ा, प्रेम, संघर्ष, प्र...