काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का सफल आयोजन

काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का सफल आयोजन 


22 मार्च को मुक्तस्वर साहित्य समिति के तत्वावधान में न्यू रुआबांधा सेक्टर में काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गायक, लेखक एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक तथा मेट्रोलजिकल म्यूजिक मेकर के अध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कवि-साहित्यकार एवं मुक्तस्वर साहित्य समिति के अध्यक्ष गोविन्द पाल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के मुख्य संरक्षक एवं मुक्तकंठ साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, तथा पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) एवं मुक्तस्वर के महासचिव नरेंद्र सिक्केवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष संतोष जाटव ‘जालौनी’ ने प्रभावशाली ढंग से किया। प्रारंभ में उप-सचिव शंकर भट्टाचार्य ने साझा संकलन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी रचनाकारों से 15 अप्रैल तक अपनी 20 पृष्ठों की रचनाएँ, फोटो एवं परिचय सहित वर्ड फाइल में प्रधान संपादक दुलाल समाद्दार, संपादक गोविन्द पाल अथवा महासचिव नरेंद्र सिक्केवाल के व्हाट्सएप पर प्रेषित करने का आग्रह किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में गोविन्द पाल ने समिति की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पद से अधिक महत्वपूर्ण रचनात्मक उत्कृष्टता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति के वरिष्ठ साहित्यकार नवोदित रचनाकारों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, और साझा संकलन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगा।
अपने वक्तव्यों में नरेंद्र सिक्केवाल एवं रजनीकांत श्रीवास्तव ने मुक्तस्वर साहित्य समिति को एक आदर्श संस्था बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह समिति उच्च स्तरीय साहित्यिक गतिविधियों का सफल आयोजन कर रही है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप कोलकाता की प्रख्यात लेखिका बेबी हालदार को आमंत्रित कर सम्मानित करने जैसे प्रेरणादायक आयोजनों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके उपरांत संतोष जाटव ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
काव्य गोष्ठी में संचालक ने सर्वप्रथम शमशीर शिवानी को आमंत्रित किया, जिन्होंने अपनी व्यंग्यात्मक रचना से श्रोताओं को प्रभावित किया। इसके पश्चात रंजीत मंडल एवं मुख्य अतिथि ज्ञान चतुर्वेदी ने कराओके के माध्यम से सुमधुर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया।
काव्य पाठ में दुलाल समाद्दार, वासुदेव भट्टाचार्य, शंकर भट्टाचार्य, आकांक्षा तिवारी, मोहम्मद हुसैन मुजाहिर (रायपुर), विपुल सेन, मंजुलता शर्मा, गजराज दास महंत, संतोष जाटव, नरेंद्र सिक्केवाल, रजनीकांत श्रीवास्तव एवं गोविन्द पाल सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया।
कार्यक्रम में प्रचार सचिव अर्जुन मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्य आर. एन. देबनाथ की विशेष उपस्थिति रही।
होली के अवसर पर आयोजित पी.के.एम. फेसबुक लाइव हास्य कवि सम्मेलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए गोविन्द पाल एवं संतोष जाटव ‘जालौनी’ को कार्यक्रम संयोजक गजराज दास महंत द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में महासचिव नरेंद्र सिक्केवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


गोविन्द पाल
अध्यक्ष
मुक्तस्वर साहित्य समिति

Comments

Popular posts from this blog

#Shubham Medicose and Polyclinic

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Govind Pal’s Poetry Book Unveiled