अंतर्राष्ट्रीय काशी शिवनाथ शिखर सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय काशी शिवनाथ शिखर सम्मान शिव जी की नगरी काशी बनारस में तीन दिवसीय भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सांस्कृतिक मैत्री महासम्मेलन 12 से 14 मार्च तक हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति ट्रस्ट दुर्गा कुंड वाराणसी के सभागार में आयोजित किया गया था । इस आयोजन में नेपाल से पचास एवं भारत के विभिन्न प्रांतों से पचास साहित्यकारों का मैत्री सम्मेलन भव्य रूप में आयोजित किया गया जिसमें भिलाई छत्तीसगढ़ के लब्धप्रतिष्ठित कवि साहित्यकार गोविन्द पाल, कवि साहित्यकार शंकर भट्टाचार्य एवं कवि व गीतकार संतोष जाटव 'जालौनी' को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जहां तीनों साहित्यकारों को अंतर्राष्ट्रीय काशी शिवनाथ शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुरूआत संतोष जाटव जालौनी द्वारा गाये गये सरस्वती वंदना से की गई। द्वितीय दिन अर्थात 14 मार्च को पूरे कार्यक्रम का संचालन भिलाई छत्तीसगढ़ के गोविन्द पाल ने किया। जिसे उपस्थित लोगों ने काफ़ी सराहा। तथा कार्यक्रम के अंत में संतोष जाटव ने राष्ट्र गान गाकर समापन किया । इसी तरह गोविन्द पाल, शंक...