अंतर्राष्ट्रीय काशी शिवनाथ शिखर सम्मान

   अंतर्राष्ट्रीय काशी शिवनाथ शिखर सम्मान


शिव जी की नगरी काशी बनारस में तीन दिवसीय भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सांस्कृतिक मैत्री महासम्मेलन 12 से 14 मार्च तक हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति ट्रस्ट दुर्गा कुंड वाराणसी के सभागार में आयोजित किया गया था । इस आयोजन में नेपाल से पचास एवं भारत के विभिन्न प्रांतों से पचास साहित्यकारों का मैत्री सम्मेलन भव्य रूप में आयोजित किया गया जिसमें भिलाई छत्तीसगढ़ के लब्धप्रतिष्ठित कवि साहित्यकार गोविन्द पाल, कवि साहित्यकार शंकर भट्टाचार्य एवं कवि व गीतकार संतोष जाटव 'जालौनी' को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जहां तीनों साहित्यकारों को अंतर्राष्ट्रीय काशी शिवनाथ शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुरूआत संतोष जाटव जालौनी द्वारा गाये गये सरस्वती वंदना से की गई। द्वितीय दिन अर्थात 14 मार्च को पूरे कार्यक्रम का संचालन भिलाई छत्तीसगढ़ के गोविन्द पाल ने किया। जिसे उपस्थित लोगों ने काफ़ी सराहा। तथा कार्यक्रम के अंत में संतोष जाटव ने राष्ट्र गान गाकर समापन किया । इसी तरह गोविन्द पाल, शंकर भट्टाचार्य एवं संतोष जाटव जालौनी ने अपने अपने प्रतिनिधि कविताओं का पाठ करके उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रथम दिन लघुकथा सत्र में गोविन्द पाल ने भ्रष्ट व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए अपनी लघुकथा भ्रष्ट हींग लगा न फिटकरी सुनाया जिसे लोगों ने काफ़ी सराहाना किया । कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के तीनों रचनाकारों ने बनारस में आयोजित इंडो - नेपाल साहित्यिक कार्यक्रम में अपने प्रतिभाओं से छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करके आया। बीच - बीच में संतोष जाटव ने भजन गाकर लोगों को चौंकाया । इस सम्मान समारोह में उड़िसा, पश्चिम बंगाल, उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, के अलावा भारत के विभिन्न प्रांतों से लोग पंहुचे थे । बनारस में जाकर छत्तीसगढ़ भिलाई का नाम रौशन करने पर गोविन्द पाल, संतोष जाटव और शंकर भट्टाचार्य को अंचल के प्रबुद्ध वर्ग एवं साहित्यिक विरादरियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। जिनमे से प्रमुख रूप से नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, मनोज कुमार शुक्ल, शीशलता शालू, अर्जुन मंडल, वासुदेव भट्टाचार्य, सत्यवती शुक्ल, सुचित्रा शर्मा, ज्ञान चतुर्वेदी, विपुल सेन, दुलाल समाद्दार, ध्रुव मजुमदार, गुलाब सिंह कश्यप, डाॅ जय प्रकाश शर्मा, वी नाथ, प्रिया गुप्ता, शिवनाथ शुक्ल, पल्लव चटर्जी, डाॅ शिरोमणी माथुर, सोनिया सोनी, संत कवि ओंकार दास, रियाज गौहर खान, विनोद कुमार वर्मा, जयश्री मजुमदार, मिथुन दास, सोनाली सेन, शिवेन्द्र हालदार, रजनी सिन्हा, विमान भट्टाचार्य, दिनेश मिश्रा, पी के नायडू, डी एस विद्यार्थी, पिलेश, योगेन्द्र साहू आदि बहुत से लोगों ने शुभकामनाएं और बधाईयाँ दी।
अर्जुन मंडल
प्रचार सचिव
मुक्तस्वर साहित्य समिति

Comments

Popular posts from this blog

#Shubham Medicose and Polyclinic

काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस